अवैध रेत स्टॉक पर संयुक्त कार्रवाई, सैकडो ट्रॉली रेत का विनष्टीकरण
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राजस्व, वन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम् रूडीं में स्टॉक कर रखी गई लगभग 500 से 800 ट्रॉली रेत का विनिस्टीकरण करने की कार्यवाही की गई है।
एसडीएम श्री गगन सिंह मीना के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, वन विभाग के अमले एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम रुंडी में मौके पर पहुंचकर रेत के अवैध भंडारण का निरीक्षण किया गया तथा नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्रवाई संपन्न की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर लगभग 500 से 800 ट्रॉली रेत का विशाल भंडारण होना पाया गया। रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करते हुए संयुक्त अमले की मौजूदगी में उक्त रेत के स्टॉक का नष्टीकरण कराया गया।
इस कार्रवाई के माध्यम से एसडीएम श्री गगन सिंह मीना ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए राजस्व, वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur