न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
-----
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री बी.एल. प्रजापति प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में बाल दिवस के अवसर पर न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के प्रथम दिवस मॉडर्न स्कूल श्योपुर में विधिक जागरूकता शिविर एवं विधिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त जागरूकता शिविर के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को सर्वप्रथम बाल दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इसके पश्चात् उन्हें उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया बच्चों किशोर न्याय अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट, लैंगिक अपराधों से बालकों का सरक्षण अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की सरल शब्दों में जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित स्पर्श और असुरक्षित स्पर्श की पहचान करने तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या शोषण के विरूद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। बच्चों को बताया गया कि किसी भी संकट या आवश्यकता की स्थिति में वे चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 तथा नालसा के टोल-फी विधिक सहायता हेल्पलाईन नंबर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क परामर्श और कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विधिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त जागरूकता शिविर के दौरान श्री बी.एल प्रजापति प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री अजय रामावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुं अकिता शांडिल्य जिला विधिक सहायता अधिकारी, शिक्षक-शिक्षकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur