संभाग स्तरीय पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का समापन
पेनाल्टी शूटआउट से ग्वालियर की टीम बनी विजेता
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्योपुर के खेल प्रांगण में आयोजित संभाग स्तरीय पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आज अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबलों के साथ समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जिला मुरैना- श्योपुर और ग्वालियर की टीमों के बीच हुआ।
फाइनल मुकाबला रोमांचक रूप से बराबरी पर रहा, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से ग्वालियर की टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के दौरान डिप्टी कलेक्टर बी.एस. श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. ओ.पी. शर्मा, वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रमेश भारद्वाज और क्रीड़ा संयोजक डॉ. गुमान सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ कुमार रत्नम द्वारा भी खिलाडियों को प्रेरक संदेश प्रेषित कर प्रोत्साहित किया गया।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षकों के रूप में डॉ. मनुप्रताप सिंह भदौरिया, श्री हीरा सिंह और श्री प्रदीप प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्योपुर के खेल अधिकारी डॉ. भारतेंदु सिंह तोमर द्वारा किया गया, जिसमें कराहल एवं ढोढर महाविद्यालय के खेल अधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. सीमा चौकसे द्वारा किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur