आनंदपुरी: आनन्दपुरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना
आनंदपुरी कस्बे में पिछले करीब 15 दिनों से जारी अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति नियमित करने की मांग करते हुए बताया कि दिन में बार-बार बिजली बंद होने के साथ रात में भी लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहती है।