अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में पति ने प्रेमिका को घर लाया, पत्नी की जिंदगी हुई तबाह
थाना जहानाबाद में सनसनीखेज मामला! आरोप है कि पति महेश प्रेमिका को घर ले आया और पत्नी सोमवती पर उसे स्वीकार करने का दबाव बनाया। विरोध पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप है। परेशान सोमवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।