#Balrampur ! सरदार पटेल की जयंती पर उतरौला पुलिस ने निकाला एकता मार्च, राष्ट्रीय अखंडता का लिया संकल्प...
सीओ जितेंद्र कुमार और कोतवाल अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने दिया भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश...
#उतरौला (#बलरामपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर शुक्रवार को उतरौला कोतवाली परिसर में पुलिसकर्मियों ने एकता मार्च निकालकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कोतवाली के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कोतवाली परिसर से निकले मार्च के जरिए पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, संप्रभुता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि देश की मजबूती के लिए एकता और अखंडता बेहद जरूरी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आपसी सहयोग और सद्भाव से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
#balrampurpolice #utraula