बलरामपुर पुलिस की पहल: सरदार पटेल की जयंती पर थाना ललिया में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर थाना ललिया परिसर में क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एकता मार्च पास्ट निकाला गया और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
संदेश साफ है—एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
#BalrampurNews #BalrampurPolice #LaliaPolice #UPPolice #NationalUnityDay #राष्ट्रीय_एकता_दिवस #सरदार_वल्लभभाई_पटेल #लौहपुरुष #एकता_मार्च #थाना_ललिया #बलरामपुर_न्यूज #उत्तरप्रदेश_पुलिस #पुलिस_प्रशासन #राष्ट्र_की_एकता #अखंडता #देशभक्ति #सत्य_एवं_मानवता #UPNews
Balrampur, Balrampur | Oct 31, 2026