सेन्हा: सेन्हा में कचरा डंपिंग यार्ड के विरोध में दतरी के ग्रामीण हुए गोलबंद, आबादी, चरागाह और खेल मैदान से दूर निर्माण की मांग
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के झालजमीरा पंचायत अंतर्गत दतरी गांव में नगरपालिका द्वारा प्रस्तावित कचरा डंपिंग यार्ड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे ग्रामप्रधान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर डंपिंग यार्ड निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।