अंबिकापुर: लखनपुर भाजपा मंडल के नेतृत्व में नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल भी हुए शामिल
लखनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,आमजन ,जनप्रतिनिधि सहित सभी स्कूली बच्चे कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के साथ शामिल रहे। तिरंगा यात्रा साक्षरता मिनी स्टेडियम से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस साक्षरता मिनी स्टेडियम पहुंची जहाँ रैली का समापन किया गया।