Public App Logo
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गोहलपुर थाना क्षेत्र के 'महफिल बार एंड रेस्टोरेंट' में 14 अगस्त की शाम हुई खौफनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक पवन ने किचन में रखे चाकू से मुस्कान नाम की युवती पर ताबड़तोड़ चार बार वार किए। हमले के बाद जहां पीड़िता खून से लथपथ होकर दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, वहीं आरोपी बेखौफ होकर किचन में अपना काम करता रहा। चीख-पुकार सुनकर रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारियों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल मुस्कान को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #Jabalpur #CrimeNews #MadhyaPradesh #CCTVFootage #JabalpurPolice #BreakingNews #CrimeAlert #FatafatNews - Ambikapur News