Public App Logo
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया में एक सहज और पारंपरिक अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने खेतों में उतरकर खुद बैलों की लगाम थामी, हल चलाया और धान की फसलों के बीच पारंपरिक 'बियासी' (निंदाई-गुड़ाई) की। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि किसान परिवार से जुड़े होने के नाते खेती उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का एक अभिन्न संस्कार और परंपरा है। उनकी इस सादगी और माटी से जुड़ाव ने एक बार फिर प्रदेशवासियों का दिल जीत लिया। #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Jashpur #Kisan #MatiKeLal #ChhattisgarhCM #Agriculture #IndianCulture #FatafatNews - Ambikapur News