Public App Logo
जशपुर के बगीचा वन परिक्षेत्र में 16 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। मैनी-बिमड़ा के जंगलों से होते हुए हाथियों का दल कैलाश गुफा मार्ग पर पहुंचा है। इसी दौरान हाथियों ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सोमवार को कैलाश गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना के बीच वन विभाग हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है। #Jashpur #ElephantAttack #ElephantHerd #ChhattisgarhNews - Ambikapur News