Public App Logo
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला अंतर्गत चांदनी बिहारपुर इलाके में पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कांतीपुर गांव में सड़क के बीच बनी पाइप पुलिया तेज बहाव में बह गई, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। वहीं खैरा और कांतीपुर में तेज बारिश के चलते कच्चे मकान भरभराकर गिर गए, हालांकि गनीमत रही कि समय रहते परिवार और बच्चे सुरक्षित बाहर निकल आए। लगातार बारिश से रसोकी गांव स्थित बरगा नदी उफान पर है, जिसके चलते कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है और ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और रपटों को पार न करने तथा सुरक्षित व सतर्क रहने की सख्त अपील की है। #Surajpur #ChhattisgarhNews #SurajpurRain #HeavyRainfall #FloodAlert #ChandniBiharpur #CGNews #MonsoonUpdate #DisasterAlert #FatafatNews - Ambikapur News