जमुई: SIR को लेकर इंडिया गठबंधन ने जमकर काटा बवाल
शहर स्थित कचहरी चौक पर गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनावी व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं वोट चोर गद्दी छोर, नरेंद्र मोदी हाय हाय, अमित शाह हाय हाय के नारे लगे।
राजद के पूर्व सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने कहा कि आज हम लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे हैं। अर्चना रविदास ने आरोप लगाया है कि SIR के जरिए वोट चोरी कराया गया है। चोर दरवाजे से किसी विशेष पार्टी की सरकार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। मतदाताओं का वोट देने का अधिकार उसे छीना गया है। चुनाव आयोग के द्वारा किए गए काम संविधान के विरुद्ध है।
राजद जिला अध्यक्ष डॉक्टर त्रिवेणी यादव और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमशाद आलम ने कहा कि इंडिया गठबंधन का कार्यक्रम है।जिले के सभी प्रखंडों में धरना प्रदर्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया है की मुख्य चुनाव आयुक्त एनडीए के एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने SIR घोटाला करके केंद्र और बिहार में सरकार बनवाया है।
भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर वोट के अधिकारों को छीना जा रहा है। वोट के अधिकारों को छीनकर हिंदुस्तान में 13 करोड़ आम नागरिक को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का कोशिश किया जा रहा है। बीजेपी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा 13 करोड लोगों का मताधिकार के अधिकार को छीना गया है । इंडिया गठबंधन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया है और विरोध किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। यह मुद्दा हाल में सामने आई एक रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की बुनियाद है और मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं छूटना चाहिए।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एक साथ महागठबंधन के नेता एक साथ आकर कचहरी चौक के डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया । इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किये गए थे। #RJD #jamui #jamuitopnews #protest #BJPGovernment #BJP4IND #viralpost
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026