कटकमदाग: रविदास महासभा की जिला कमेटी का विस्तार, जीतन राम बने संरक्षण समिति के अध्यक्ष
हजारीबाग में रविदास महासभा की जिला कमेटी का विस्तार किया गया। जिला परिषद सदस्य जीतन राम के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सोमवार को एक बजे नई कमेटी का गठन हुआ। उन्हें संरक्षण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष बालेश्वर राम, महासचिव दीपक राम सहित उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।