नवरात्रि पर बच्चियों को गिफ्ट लेने निकले दो दोस्तों की मौत, सड़क हादसे ने छीन ली परिवारों की खुशियां
डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के भेहड़ा गांव के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। कनबा निवासी रितेश साद और किंचित प्रजापत नवरात्रि पर बच्चियों को गिफ्ट देने के लिए डूंगरपुर आए थे। रात को गांव लौटते समय दोनों हादसे का शिकार हो गए। रितेश ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि किंचित की अस्पताल में मौत हो गई। बाइक सवार घायल युवक का उपचार जारी है। रितेश के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। दोनों युवकों की मौत से कनबा गांव में मातम पसरा है। बच्चियों के चेहरों पर मुस्कान लाने निकले दोनों दोस्तों की जिंदगी सड़क हादसे ने छीन ली।
#DungarpurNews #RajasthanNews #RoadAccident #BreakingNews #SadNews Bichhiwara