डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में 150 इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, 6 महीने से स्टाइपेंड बकाया, मरीजों की बढ़ी परेशानी
डूंगरपुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार को 150 इंटर्न डॉक्टर छह महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर हड़ताल पर उतर गए। सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों ने नई बिल्डिंग के पोर्च में नारेबाजी कर विरोध जताया। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे कई बार कॉलेज प्रिंसिपल से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन मिला। भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है। हड़ताल का असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। मरीजों और परिजनों ने डॉक्टर नहीं मिलने और जांचों में परेशानी होने पर नाराजगी जताई।
#Dungarpur #MedicalCollege #InternDoctors #DoctorsStrike #StipendPending HealthcareNews