#अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मुहिम में जुटीं कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ और उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने सहभागिता की।
इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की जिम्मेदारी है।
अंकिता को न्याय मिले, दोषियों को सजा मिले और सच सामने आए—इसी संकल्प के साथ कांग्रेस की मुहिम जारी है।
#अंकिताभंडारी #JusticeForAnkita #अरुणाकुमार #गणेशगोदियाल #कांग्रेस #उत्तराखंड
Pauri, Garhwal | Nov 10, 2026