बांका: विजयनगर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटा घायल
Banka, Banka | Jan 7, 2025 शहर के विजयनगर रोड में मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां और पुत्र जख्मी हो गये। दोनों ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार मेहरपुर गांव निवासी कमल किशोर अपनी मां सुनैना देवी को बाइक से लेकर बाजार जा रहा था। इस दौरान विजयनगर रोड में एक कुत्ता को बचाने में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।