बांका: शहर में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बिहार सरकार के खिलाफ सीएम का पुतला फूंका
Banka, Banka | Jan 6, 2025 महागठबंधन पार्टी के द्वारा सोमवार की शाम 4 बजे बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च शहर में निकाला गया। इस दौरान शहर के शास्त्री चौक से गांधी चौक तक महागठबंधन पार्टी के सभी दलों के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने किया। गांधी चौक पहुंचकर नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।