बांका: अमरपुर और रजौन में उत्पाद विभाग ने शराब के साथ 8 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 7, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने अमरपुर व रजौन से 8 लोगों को गिरफ्तार किया। मंगलवार की दोपहर 12 बजे सदर अस्पताल में सभी का मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि रतनपुर निवासी कटकी चौधरी, विभाष चौधरी, बाजा से राजेश कुमार,निखिल कुमार,नवादा से गुरुदेव कुमार, गौतम कुमार, बेलहर से जय प्रकाश यादव मिर्जापुर से श्याम साह को शराब के साथ गिरफ्तार किया।