बांका: बांका डीएम ने बौंसी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Banka, Banka | Jan 6, 2025 बांका डीएम अंशुल कुमार ने सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बौंसी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों, जैसे लेबर रूम, ओटी, एक्स-रे कक्ष और अन्य विभागों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे विभाग को अस्पताल के बाहर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया।