बांका: जवाहर नगर गांव के पास बाइक की टक्कर से जख्मी अधेड़ के भतीजे ने थाने में कराया मामला दर्ज
Banka, Banka | Jan 6, 2025 जवाहर नगर गांव के पास बाइक के धक्के से जख्मी अधेड़ के भतीजे भवेश कुमार सोमवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचे। जहां उन्होंने धक्का लगने की जानकारी पुलिस को देते हुए बाइक चालक सोनू कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है की बाइक के धक्के से जख्मी उमेश साह आज भी भागलपुर के अस्पताल में इलाजरत हैं।