बांका: रामचुआ नहर मोड़ से जिलानी पथ जाने वाली सड़क पर बनी सुरंग, बड़े वाहनों के गुजरने पर हादसे का खतरा
Banka, Banka | Jan 6, 2025 रामचुआ नहर मोड़ से जिलानी पथ को जोड़ने वाली सड़क में नीचे लंबा सुरंग बना है। जिससे होकर लोग आवाजाही भी कर रहे हैं। इस सुरंग पर ना तो सड़क निर्माण कार्य के संवेदक और ना ही जिला प्रशासन की नजर है। गुलनी गांव के ग्रामीण रोशन सिंह राठौड़ ने सोमवार को दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बताया कि अगर इस सड़क से मालवाहक वाहन गुजारा तो एक बड़ी हादसा होना तय है।