बसाड़-चनियाखेड़ी रोड पर सड़क हादसा, बाइक सवार अस्पताल में भर्ती
प्रतापगढ़ जिले के बसाड़-चनियाखेड़ी मार्ग पर बुधवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में साकरिया निवासी मुकेश मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को खाई से बाहर निकाला और मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक के नियंत्रण खोने से हुआ।
#PratapgarhNews #RajasthanNews #RoadAccident #BikeAccident #BreakingNews
Dungarpur, Dungarpur | Jun 17, 2026