✒️ *समाहरणालय में भव्यता के साथ मनाया गया 'हिन्दी दिवस', जिला पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*
🖋️ आज दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिंग वाई भूटिया की अध्यक्षता में 'हिन्दी दिवस' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी जहानाबाद, उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पीयूष, अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) श्री तेज नारायण राय सहित हिन्दी के विद्वान शिक्षकों, साहित्यकारों एवं छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी भाषा की सहजता और व्यापकता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है तथा इसका उपयोग हर क्षेत्र में होता है।
इस विशेष अवसर पर जिले के प्रबुद्ध कवियों एवं साहित्यकारों द्वारा सुंदर कविता पाठ एवं साहित्यिक प्रस्तुति दी गई।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#iprdbihar
#सहयोग_से_समाधान #IPRDBihar #विकसित_भारत
#सहयोग_शिविर #जनभागीदारी_शिक्षासेप्रगति
#विकसितभारत #गुणवत्तापूर्णशिक्षा_विद्यालयउपस्थिति
18 views | Jehanabad, Bihar | Sep 14, 2026