बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
आज दिनांक 14 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिड• वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिले में बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मगध विश्वविद्यालय एवं एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण के लिए लगभग एक से डेढ़ एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व में पत्र के माध्यम से मगध विश्वविद्यालय एवं एस.एस. कॉलेज को भूमि उपलब्ध कराने तथा आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) उपलब्ध कराने हेतु सूचित किया गया था। हालांकि, अब तक अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किए जाने के कारण प्रस्ताव को अग्रेतर कार्रवाई हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा नहीं जा सका है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से एस.एस. कॉलेज, जहानाबाद में उपलब्ध भूमि बज्र गृह/परीक्षा भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई। इस पर जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, जहानाबाद को निर्देश दिया कि मगध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों एवं एस.एस. कॉलेज के प्राचार्य से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेजा जा सके।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
#विकसितभारत #विकसित_भारत
#जनभागीदारी_शिक्षासेप्रगति