मंडला: जोगीलुढिय़ा के दो मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में सौंपे आवेदन
Mandla, Mandla | Aug 18, 2026 जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत इमलीटोला के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा है। एक बजे दिए आवेदन में ग्रामीणों ने प्राथमिक शाला तक पहुंच मार्ग को बारहमासी बनाने और विद्युत लाइन से वंचित भडग़ाटोला में बिजली कनेक्शन पहुंचाने की मांग की है।