यज्ञस्थल जाने वाले रास्तों पर भीषण जाम, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। यज्ञस्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि जाम को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी या ट्रैफिक व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।
भीड़ को देखते हुए यदि समय रहते यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की 139वीं जयंती के अवसर पर करियावा बाल विक्रमगंज में 5101 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं जुट रहे है। गाड़ी की भीड़ चारों तरफ है।