रोहतास में बारिश का कहर! चेनारी के स्कूल परिसर में 4 फीट पानी, मुख्य सड़क भी जलमग्न—बच्चों और शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें
रोहतास में लगातार हो रही बारिश के कारण चेनारी प्रखंड में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। चेनारी स्थित एक सरकारी विद्यालय के परिसर में करीब चार फीट तक पानी जमा हो गया है। वहीं स्कूल के सामने से गुजरने वाली मुख्य सड़क भी जलमग्न हो गई है।
स्कूल परिसर में पानी भरने से बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने और परिसर में आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़क और जलजमाव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है।