KMP मसाला के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए आलोक कुमार सिंह, युवा उद्यमियों को दी शुभकामनाएं
सासाराम। शांति प्रयाग पैलेस, लालगंज, सासाराम में मंगलवार को KMP मसाला के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनारा विधायक सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने नए प्रोजेक्ट के संचालक सोनू कुमार और अमित कुमार को नए व्यवसायिक सफर के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी को युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
समारोह में सासाराम नगर निगम की उपमहापौर सत्यवती देवी, मुखिया राजू प्रधान, युवा नेता राहुल कुशवाहा, पूर्व मुखिया माधव कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यवसाय और उद्योग की शुरुआत क्षेत्र में रोजगार, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कामना की कि KMP मसाला निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे।