सूर्यपुरा डिग्री कॉलेज में डॉ. अशहद करीम का हुआ सम्मान, शिक्षकों ने किया अभिनंदन
राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सूर्यपुरा में मंगलवार को भभुआ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. अशहद करीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर करीब तीन बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मो. अलाउद्दीन अजीजी ने डॉ. अशहद करीम को अंगवस्त्र एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. चंदन कुमार, डॉ. बिजेंद्र कुमार, मेघा, रश्मि कुमारी, वैद्यनाथ पासवान, दीपक कुमार, चंद्रकांत कुमार, अनील, पूजा कुमारी, सहायक अरशद एवं शुभम सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने डॉ. अशहद करीम के शैक्षणिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के लिए नाश्ता-पानी की व्यवस्था की गई। रिमझिम बारिश के बीच करीब चार बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।