राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का हुआ आयोजन
......
वर्तमान समय में जनजातीय समाज एवं क्रांतिकारी पर शोध की आवश्यकता-डॉ.दीपमाला रावत
बड़वानी 16 नवंबर 2026/मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर,महाविद्यालय बड़वानी में तीन दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम 14 ,15 एवं 16 नवंबर को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया दिनांक 14 नवंबर को लोकसभा सांसद श्री गजेंद्रसिंह पटेल के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में स्थित शहीद भीमा नायक की प्रतिमा के आसपास सफाई कर, स्वच्छता अभियान चलाकर कर शहीद भीमा नायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। पश्चात,महाविद्यालय प्रांगण में जनजातीय क्रांतिकारीयो की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा जनजातीय क्रांतिकारीयो की गौरव गाथा को जाना । कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का प्रसारण सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सुना एवं देखा। 16 दिसंबर 2026 को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में म.प्र.राजभवन भोपाल से पधारी डॉ.दीपमाला चौहान मनोनीत सदस्य एवं विषय विशेषज्ञ, जनजातीय प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति विद्यार्थियों को जनजातीय नायकों के ऊपर शोध करना चाहिए। जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर शोध करके जनजातीय इतिहास को अमर बनाया जा सकता है भगवान राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमें भगवान राम की तरह मर्यादा पुरुषोत्तम बनने की आवश्यकता है। विशेष अतिथि के रूप में पधारे श्री योगेंद्रसिंह चौहान ने प्रथम विश्व युद्ध का हवाला देते हुए बड़वानी को निमाड़ का पेरिस क्यों कहा जाता है के संबंध में विद्यार्थियों को अनिवार्य जानकारी प्रदान की। साथ ही जनजाति विद्यार्थियों को पी.एस.सी., यू.पी.एस.सी. जैसी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर के भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, बिरसा मुंडा, भीमा नायक एवं टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. डी.के.वर्मा ने जनजातीय क्रांतिकारियों के जीवन पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य, भाषण, निबंध तथा आदिवासी गीत आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा किया गया जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रणजीत सिंह मेवाडे ने कार्यक्रम का संचालन किया डॉ. रंजना चौहान ने अतिथियों का स्वागत एवं उनका परिचय किया प्रोफेसर वीरेंद्र मुजाल्दे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. आशा साखी, डॉ. सपना सोनी, डॉ.सीताराम सोलंकी, डॉ.महेश लाल गर्ग, डॉ. डेविड स्वामी डॉ. सुप्रिया चौहान, डॉ. कल्पना सिसोदिया, डॉ. इंदिरा परमार प्रो. कीर्तिबाला मंडलोई, डॉ.चंदा यादव डॉ. सपना गोयल डॉ.भूपेंद्र भार्गव डॉ. राधा अलनसे, प्रो. कमलेश श्रीवास्तव, प्रो रितेश दसौंधी, प्रो. रजत जोशी, प्रो. प्रीति पाटीदार, प्रो. निधि राठौड सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani