न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत केन्द्रीय जेल बड़वानी में बंदियों हेतु विधिक जागरूकता शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाया
बड़वानी 16 नवंबर 2026/मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष बड़वानी श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत दिनांक 16.11.2026 को केन्द्रीय जेल बड़वानी मे श्री कपिल वर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी एवं श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
उक्त शिविर में सचिव, श्री वर्मा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी द्वारा बंदियों को उनके अधिकारों तथा निःशुल्क विधिक सहायता, नेशनल लोक अदालत, प्लीबारगेनिंग, मध्यस्थता योजना, नालसा स्यूहा योजनाए अपील संबंधी अधिकारों की जानकारी दी जाकर लाभांवित किया गया।
श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा बंदियों को उनके उनके मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ्य रखने हेतु योगा, प्राणायाम, ध्यान व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उपाय बताये साथ ही विधिक अधिकारों, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, जमानत संबंधित अधिकारों की जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया।
जानकारी ली। साथ ही बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी, एवं पोषण संबंधी
उक्त विधिक साक्षरता शिविर श्री कपिल वर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेल अधीक्षक सुश्री शैफाली तिवारी सहायक अधीक्षक श्रीमती डावर एवं बंदीगण शिविर के दौरान उपस्थित रहें जिन्होने शिविर का लाभ लिया।