पचरुखी: सुपौली बाजार के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल
सुपौली बजाए के समीप बुधवार की संध्या छः बजे बाइक की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला शाहगंज निवासी जमीला खातून बताई जा रही है। जख्मी महिला का स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीला खातून सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान सिवान की ओर से आ रही बाइक ने ठोकर मार दी।