पचरुखी: तरवारा में 'कर्पूरी रथ' का हुआ जोरदार स्वागत
तरवारा बाजार पर बुधवार की संध्या चार बजे कर्पूरी रथ तरवारा बाजार पर पहुंचा। इस दौरान जदयू नेताओं द्वारा कर्पूरी रथ का जोरदार स्वागत किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जदयू नेता इंद्रदेव सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी की ओर से अतिपिछड़ा जन संवाद यात्रा के तहत कर्पूरी रथ जगह जगह जा रहा है।