पचरुखी: पचरुखी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई
पचरुखी भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष इंदु देवी के आवास पर बुधवार की संध्या चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंति मनाई गई। इस अवसर पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर पुष्प मालाएं चढ़ाईं तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर बीजेपी नेता संतोष कुमार आडवाणी, पवन कु. समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।