लालबर्रा: लालबर्रा मंडी प्रांगण में पसरी गंदगी की सफाई समिति ने अपने खर्च पर कराई, प्रशासन रहा बेखबर
लालबर्रा। स्थानीय मंडी प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जिससे आम लोगों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार ध्यानाकर्षण के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। प्रशासनिक अनदेखी से क्षुब्ध होकर शनिवार, 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे श्री गणेश नव दुर्गा उत्स