भीलवाड़ा: सांगानेर स्थित मेडिकल कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी
विश्व स्वास्थ्य दिवस सोमवार को कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग (पीएसएम), आर.वी.आर.एस. मेडिकल कॉलेज द्वारा आइएपीएसएम के सहयोग से एमबीबीएस स्नातक छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसकी थीम “Healthy Beginnings- Hopeful Futures“ थी। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ. वर्षा अशोक कुमार सिंह एवं संकाय सदस्यों द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।