भीलवाड़ा: रुपाहेली भट्टा के पास तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ने टवेरा को मारी टक्कर, हादसे में टवेरा सवार एक प्रौढ़ की हुई मौत, 2 घायल
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के अजमेर- भीलवाड़ा हाइवे स्थित रुपाहेली भट्टा के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक बेकाबू कंटेनर ने आगे चल रही टवेरा को टक्कर मार दी। हादसे में टवेरा सवार मध्यप्रदेश के एक प्रौढ़ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद कंटेनर को डिटेन कर लिया।