माण्डल: शाहपुरा चौराहे पर दूध सप्लाई करने जा रहे बाइक सवार को डंपर ने कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
मांडल थाना क्षेत्र के शाहपुरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाईक पर दूध सप्लाई करने जा रहे एक अधेड को कुचल दिया।हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अधेड़ ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड दिया।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।