भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से सोमवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजना, बाजार उपलब्धता तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।