भगवानपुर: सिकरौढा में वक्फ बोर्ड की भूमि से फसल काटने का ग्रामीणों पर आरोप, पुलिस ने 5 के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरौढा गांव मे वक्फ बोर्ड की भूमि पर खड़ी फसल को कुछ ग्रामीणों के द्वारा काट लिया गया है। जिसके बाद उत्तराखंड बोर्ड के कनिष्ठ लिपिक अलीम खान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिकरौढा गांव निवासी पांच ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।