कोईलवर: बीरमपुर-भदवर पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, 42 आवेदन प्राप्त हुए
कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर व भदवर पंचायत में मंगलवार को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके आवेदन प्राप्त किए। वीडियो ने शाम 5:00 बताया की प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रतिक्रिया शुरू कर दी गई है।