बास्तानार: तिरथुम में दबंगों ने बीच सड़क बस रोकी, ड्राइवर-कंडक्टर को पीटा, कोड़ेनार पुलिस ने 8 आरोपियों पर दर्ज की नामजद FIR
ग्रामीण इलाकों में अपनी दबंगई और दहशत कायम करने की कोशिश कर रहे बदमाशों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र के ग्राम तिरथुम में आमचो बस्तर ढाबा के सामने दबंगों ने बीच सड़क कृष्णा ट्रेवल्स की बस को जबरन रोक लिया। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट करते हुए जमकर हंगामा किया गया।