हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध- संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी
==
74.95 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले अतिरिक्त भवन का किया भूमिपूजन
==
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नोहटा में 74.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 05 अतिरिक्त कक्षों का भूमिपूजन किया।
संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा इससे पूर्व विद्यालय में प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण हेतु किए गए भूमिपूजन के पश्चात् कार्य भी प्रगतिरत है। निश्चित ही इन कक्षों के निर्माण से विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार होगा तथा छात्र-छात्राओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा। हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।
72 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026