कांकेर में बस्तर फाइटर भर्ती में रिक्त पदों की संख्या कम होने से नाराज युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर धरना-प्रदर्शन कर भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। खास बात यह रही कि युवाओं के इस प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी का भी समर्थन मिला और कांग्रेस कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
दरअसल, बस्तर फाइटर के 125 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है। युवाओं का आरोप है कि भर्ती में महिला आरक्षण, नगर सैनिक, भूतपूर्व सैनिक और सहायक आरक्षकों को प्राथमिकता दिए जाने से करीब 90 प्रतिशत पद इन्हीं श्रेणियों से प्रभावित होंगे। ऐसे में सामान्य अभ्यर्थियों के लिए महज 10 प्रतिशत अवसर ही बचेंगे, जिससे स्थानीय बेरोजगार युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।
इसी को लेकर प्रदर्शनकारी युवाओं ने भर्ती के पद
Kanker, Kanker | Nov 19, 2026