कांकेर:- प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक समाधान और कर्मचारियों-पेंशनरों को लंबित 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान-इन दो प्रमुख मांगों को लेकर फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है।
फेडरेशन का कहना है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान दंडात्मक कार्रवाई के बजाय बातचीत और आपसी सहमति से किया जाना चाहिए। संगठन ने आंदोलन के दौरान पटवारियों पर की गई कार्रवाई, जिसमें एस्मा के तहत की गई कार्रवाई भी शामिल है, उसे तत्काल निरस्त करने की मांग उठाई है।
वहीं कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को लेकर भी फेडरेशन ने सवाल खड़े किए हैं संगठन के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद�
Kanker, Kanker | Nov 20, 2026