वेतन का 2 प्रतिशत जरूरतमंद बच्चों पर खर्च कर रही शिक्षिका, पूर्णिमा गेडाम की अनूठी पहल बनी मिसाल
कांकेर। आज के दौर में जहां आर्थिक तंगी के चलते कई गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है, वहीं कांकेर की एक शिक्षिका जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पूरा करने में मददगार बन रही हैं। कांकेर जिला मुख्यालय से लगे प्राथमिक शाला माटवाड़ा-लाल की प्रधान अध्यापिका पूर्णिमा गेडाम हर महीने अपने वेतन का 2 प्रतिशत हिस्सा स्कूल के जरूरतमंद बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में खर्च कर रही हैं।
पूर्णिमा गेडाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर यह संकल्प लिया था। खास बात यह है कि वे अपने इस संकल्प को नियमित रूप से निभा रही हैं। इस राशि से वे जरूरतमंद बच्चों को जूते, मोजे, टाई, स्वेटर और कॉपियां जैसी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराती हैं, ताकि आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।
शिक्षिका का मा�
Kanker, Kanker | Nov 19, 2026