छत्तीसगढ़ में नर्सिंग संवर्ग अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन की राह पर है। केंद्र के अनुरूप ग्रेड पे और वेतनमान लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के नर्सिंग कर्मचारी 18 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
एसोसिएशन का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के नर्सिंग संवर्ग को पिछले 14 वर्षों से केंद्र के अनुरूप ग्रेड पे और वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि चिकित्सक वर्ग और अन्य पैरामेडिकल संवर्ग को केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है। इस मांग को लेकर नर्सिंग कर्मचारी वर्ष 2018 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई बार आंदोलन और प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई है।
संघ के अनुसार वर्ष 2018 में 18 दिनों तक आंदोलन किया गया था। आंदोलन के दौरान 1 और 2 जून को कई नर्सि
Kanker, Kanker | Nov 20, 2026